गया, जनवरी 4 -- आमस के वाजिदपुर गांव में रविवार को जेपी भाई क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बांकेबाजार के चौआइन व आमस के चपरदह गांव के बीच खेला गया। आयोजन से जुड़े कुंदन व विद्यानंद ने बताया कि पहले बैटिंग करते हुए चपरदह की टीम निर्धारित 12 ओवर में सिर्फ 77 रन पर ऑल आउट हो गई। जबाव में चौआइन ने नौवें ओवर में ही दो विकेट खोकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। सर्वाधिक 45 रन बनाने वाले पप्पू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संगम ने 28 रन बनाया। शेरघाटी के पूर्व उप प्रमुख लालबहादुर शास्त्री, पूर्व मुखिया ललन यादव, कलवन मुखिया जानकी चौहान, सरपंच संजय कुमार, अनुज सिंह, गुड्डू यादव आदि ने फीता काटकर टूर्नामेंट का आगाज किया। इन्होंने गांव टोले के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया। लव सिंह व छोटू सिंह ...