गिरडीह, फरवरी 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बरमसिया 1 पंचायत के मंडवाटांड़ गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को फाइनल मैच के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में युवा समाजसेवी मोहम्मद फारूक, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, समाजसेवी मुख़्तार आलम, मो. सफरुद्दीन, मो. फारूक, राधा स्वामी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अली असगर उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों ने फाइनल मैच खेलने उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर और बल्लेबाजी -गेंदबाजी करके मैच का शुभारंभ किया। मैच शुरू होने के पूर्व राष्ट्रगान भी गाया गया । फाइनल मैच फुलजोरी और कारोडीह के बीच खेला गया जिसमें फुलजोरी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । मौके पर मो. फारु...