धनबाद, फरवरी 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। युवा विकास मंच क्लब की ओर से बोर्रागढ़ डब्लूआरसीए ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। पुष्पा राज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 128 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलते हुए निराला टाइगर ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट जीत लिया। बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी गई। मौके पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह, सदस्य संजय सिंह उर्फ छोटू, अनुराग सिंह, टीटू सिंह, धीरज कुमार, साजन कुमार, मोहन कुमार, मुन्ना यादव, राजन कुमार, चंदन कुमार, रवि पांडेय आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.