भागलपुर, दिसम्बर 12 -- प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मलिकपुर के खेल मैदान में चल रहे पीरपैंती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब गुरुवार को जीनत इलेवन पीरपैंती ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में जीनत इलेवन ने आइजल वॉरियर्स को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीनत इलेवन ने 16 ओवर में 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आइजल वॉरियर्स की टीम 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम यादव को मिला, जिन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। मैन ऑफ द सीरीज बंधन कुमार को घोषित किया गया। अंपायर विकास, मो. चिंटू और लाल थे, जबकि कमेंट्री अनिल राय, अफजल, नौशाद और शाहिद ने की। विजेता टीम को 60 हजार रुपये का चेक, मेडल व शील्ड तथा उपविजेता को 40 हजार रुपये का चेक, मेडल व शील्ड प्रदान ...