गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अंतर्गत शहर से सटे जोबरइया गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बच्चों की कहासुनी में उनके परिजन भी शामिल हो गए। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दो महिलाए समेत दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से जोबरइया गांव निवासी उदय चंद्रवंशी की पत्नी शोभा देवी, पुत्र 17 वर्षीय रोहित कुमार व 14 वर्षीय रौशन कुमार के अलावा विजय चंद्रवंशी के 27 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 20 वर्षीय वाहिद रजा घायल हुआ है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रौशन कुमार, रोहित कुमार, वाहिद रजा समेत कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वाहिद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.