हापुड़, फरवरी 9 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव उबारपुर में क्रिकेट खेलने के विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट व पथराव हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के दस नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। हाफिजपुर थाने में उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम प्रधान उबारपुर सुभाष चंद ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि गांव स्थित दादा विधिचंद मंदिर के पास ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडों से विवाद हो गया था। इसके बाद शाम करीब छह बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.