गोरखपुर, मई 25 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के पतरा गांव में क्रिकेट के खेल में डेड बाल को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जिसको लेकर उनके घरवाले भी भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर चढ़कर लाठी, डंडा व कट्टा से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने 10 ज्ञात और 15 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191 (2 )191 (3) 115 (2) व 109 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव के अवधेश मिश्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र शिवम अपने दोस्तों के साथ गांव में क्रिकेट खेलने गया था। जहां खेलने के दौरान बच्चों में डेड बाल को लेकर कहा सुनी हो गई। वहां से सारे बच्चे अपने-अपने घर को चले गए। शाम सात बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के अंगू चौहान, रवि चौहान, कमलेश चौहान, चंदन चौहान, भीम चौहान, अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.