जौनपुर, फरवरी 23 -- बरसठी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में एक 22 वर्षीय युवक को कुछ युवकों ने चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों ने गांव के ही पांच लोगों पर क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट करने और उसके बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे 22 वर्षीय शुभम शुक्ल उर्फ बंबईया पुत्र राजे शुक्ल घर से बगीचे के लिए निकला था। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि बगीचे में कुछ लोगों ने उसे चाकू मार दिया है। पेट और सीने नीचे चाकू से हमले के कारण वह घायल होकरा गिरा पड़ा था। परिजनों...