गंगापार, दिसम्बर 28 -- थाना क्षेत्र के कैनुआ गांव में शनिवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में लड़कों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में कुछ लोगों ने बैट से मारकर 17 वर्षीय मानस सिंह पुत्र हरिनाम सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब किशोर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो आरोपी घायलावस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए पहले जसरा स्थित निजी अस्पताल में ले गए जहां किशोर की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई लखनऊ में किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल छात्र एक स्थानीय इण्टर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। उसके परिजनों ने घूरपुर पुलिस को हमलावरों...