सहारनपुर, जनवरी 16 -- क्षेत्र के गांव जसमौर निवासी रमनकांत शर्मा ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में रमनकांत का कहना है, कि बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा। इस दौरान उसकी लड़कों से कहासुनी हो गई। आरोप है, कि आर्यन और विशांत ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.