फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- बल्लभगढ़। फेक आईडी बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ युवकों ने 24 साल के युवक पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बादल का कहना है कि पहले मोनू ने उसकी फेक आईडी बनाई। इस पर उसने विरोध जताया। आरोपी ने इसको लेकर रंजिश रखी हुई थी। उसके बाद उसे वीटा डेरी-36 गज सेक्टर-3 वाले पार्क में क्रिकेट खेलने के लिए बुलाया। इस दौरान वहां मोनू व ऋषभ तथा अन्य लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और उसे चाकू मारे। घायल अवस्था में उसे तुरंत बल्लभगढ़ की सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में पहले बीके अस्पताल भेजा गया। उसके बाद तीन नंबर ईएसआई फरीदाबाद भेजा गया। जहां से उसे परिवार के लोग अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.