मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- पारू, हिसं। पारू प्रखंड के उस्ती पंचायत में क्रिकेट खेलते समय शनिवार की सुबह एक युवक को हार्ट अटैच आया। वह जैसे-तैसे घर तो पहुंचा, लेकिन घर वाले तब तक कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णमोहन कुमार (35) संघ के प्रखंड अध्यक्ष आशा देवी व पूर्व उप प्रमुख विनोद कुमार सिंह का पुत्र था। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि शनिवार के सुबह कृष्णमोहन बाजार के समीप क्रिकेट खेलने गया था। दस बजे के करीब उसके सीने में दर्द करने लगा तो खेल छोड़ बाइक से घर लौट आया। जब तक स्वजन डॉक्टर से इलाज कराते, उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि विजय पासवान, उपप्रमुख प्रतिनिधि सुमन ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, भाज...