बुलंदशहर, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मनियाटिकरी में क्रिकेट खेलकर वापस लौटते में हुए विवाद को लेकर एसएसपी के आदेश पर थाने पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के पिता धर्मवीर ने तहरीर दी है कि गत नौ मार्च को उसका पुत्र सागर व तरुण ग्राम जवासा में क्रिकेट खेलने गया था। वापस रास्ते मे लौटते समय सड़क पर गाड़ी रोककर शराब पी रहे मुकेश, छोटू, राजू ने उनको देख कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग शुरु कर दिया। रोकने पर उन्होंने लोहे को रोड व डंडे से हमला कर दिया। मारपीट से गुजर रहे छोटे भाई सतवीर ने घटना को देख कर बच्चों को बचाने का प्रयास किया । परंतु चारों ने भाई के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.