जौनपुर, जनवरी 10 -- जौनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2026-27 के लिए जिले के सभी आयु वर्ग के महिला और पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। अंडर-14, 15(बालिका), 16, 19, 23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी 10 जनवरी से यूपीसीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्रिकेट सोसायटी ऑफ जौनपुर के सचिव सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने के बाद खिलाड़ियों को 400 रुपये पंजीकरण शुल्क की रसीद (चालान) के साथ टीडी बालिका इंटर कॉलेज में जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया 15 तक तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...