बोकारो, दिसम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अंडर -16 व अंडर-19 जिला क्रिकेट टीम के गठन के लिए जिन खिलाड़ियों के द्वारा ओरिजिनल प्रमाण पत्र जिला किकेट संघ के पास जमा किया गया है। उन सभी प्रमाण पत्रों की जांच जेएससीए के द्वारा उपलब्ध कराई गई गाइडलाइन्स के अनुसार की जा रही है। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी। बताया कि जेएससीए के गाइडलाइंस के मुताबिक डिजिटल उम्र प्रमाण पत्र(1 सितंबर 2024 या उसके पूर्व रजिस्टर्ड होने चाहिए), पीवीसी आधार कार्ड ,(1 नवंबर 2023 के पूर्व निर्गत होनी चाहिए), वर्तमान सत्र 2025 - 26 का विद्यालय बोनाफाइड प्रमाण पत्र, सत्र 2024 - 25, सत्र 2023 - 24 व सत्र 2022 -23 का मार्कशीट व माता/पिता का वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जिन खिलाड़ियों के आधार अपडेट हिस्ट्री में जन्मतिथि एक से अध...