बलिया, दिसम्बर 3 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 'फेफना खेल महोत्सव' के कलस्टर पांच का पुरस्कार वितरण बुधवार को किया गया। महावीर पब्लिक स्कूल (चितबड़ागांव) के खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। पूर्व मंत्री ने अवगत कराया कि क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 'फेफना खेल महोत्सव' के 17 से 20 दिसंबर तक नरही में आयोजित होने वाले फाइनल में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में कारो ने हाता मोहल्ला चितबड़ागांव को 18-14 से मात देकर फाइनल जीता। वहीं सीनियर क्रिकेट के फाइनल में मानपुर ने आशापुर को सात रन तथा जूनियर क्रिकेट में आदर्श शिक्षण संस्थान आशापुर ने सुल्तानपुर को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.