रांची, जून 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार गुरुवार को जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव से मिले। उन्होंने जेएससीए अध्यक्ष से क्रिकेट के साथ साथ ग्रामीण इलाके में फुटबॉल और हॉकी खेल को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सभी प्रखंडों में क्रिकेट अकादमी का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने, सभी प्रखंड में एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, अंपायरिंग के प्रशिक्षण केन्द्र प्रखंड स्तर पर खोलने, ट्रायल कैंप का प्रखंड स्तर पर आयोजन और इसमें चयनित खिलाड़ी को अत्यधुनिक प्रशिक्षण देने की मांग की। साथ ही प्रखंड स्तर के टॉप टेन खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। इस पर अजयनाथ शाहदेव ने आश्वासन दिया कि मैदान उपलब्ध कराए पूरी व्यवस्था जेएससीए करेगा। साथ ही अंपायर प्रशिक्षण सेंटर भी खोला जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.