वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। सीए स्पोर्टिफाइ ट्रस्ट की ओर से आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चार्टर्ड अकाउंटेंट बैट और बॉल से हुनर दिखाएंगे। 12 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट में सीए के विद्यार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। सीए सौरभ शर्मा ने यह जानकारी दी। वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रीमियर लीग (सीएपीएल-4) में छह टीमें भाग लेंगी। लहरतारा स्थित एनईआर मैदान पर मैच खेले जाएंगे। इन टीमों के मेंटर शिशिर उपाध्याय, अतुल सेठ, रवि कुमार सिंह, अखिलेश अग्रवाल, वैभव मेहरोत्रा और संतोष सिंह होंगे। प्रतियोगिता में नौ लीग मैच, दो सेमीफाइनल होगा। लीग मैच 12 ओवर, सेमीफाइनल और फाइनल 15-15 ओवर के होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.