चम्पावत, जनवरी 15 -- लोहाघाट। गुमदेश के मडलक में बाबा इलेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में संगनौला इलेवन ने मडलक को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। मडलक के काकड़ी में आयोजित क्रिकेट फाइनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हर्षित फर्त्याल और जिपं सदस्य प्रतिनिधि डुंगर सिंह प्रथोली रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा नीति अनुसंधान प्रदेश सहसंयोजक प्रवीन पांडेय, किशोर रावत और प्रीतम सिंह रहे। फाइनल प्रतियोगिता में संगनौला इलेवन की टीम ने पहले टॉस जीतकर फिल्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मडलक इलेवन की टीम ने 114 रन बनाए। जबकि संगनौला इलेवन ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अंपायर अंकित कुमार और विनोद कुमार रहे। आयोजन में सोनू रावत, योगेश पांडेय, नरसिंह धौनी, नमन पंत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.