मोतिहारी, मार्च 18 -- शहर के क्रिकेट खिलाड़ी विश्वविद्यालय, राज्य व देशस्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। यहां के शकीबुल गनी, प्रीति कुमारी, खुशी गुप्ता, अक्षरा गुप्ता, आयुष कुमार, रचना कुमारी आदि ने क्रिकेट की स्पद्र्धा में जिले का परचम राज्य स्तर पर फहराया है। जिले में कुल 28 क्रिकेट क्लब रजिस्टर्ड हैं। इनमें स्पोर्ट्स क्लब को छोड़ किसी क्लब के पास अपना ग्राउंड नहीं है। संसाधनों की कमी के बावजूद शहर के विभिन्न स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। शहर के अधिकतर ग्राउंड पर घास उगी हैं व पिच उबड़-खाबड़ हो चुके हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को सरकारी मदद की दरकार है। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिलती है। मैट पर प्रैक्टिस, टर्फ विकेट पर मैच : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि राज ने बताया कि जिला स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.