हाजीपुर, जनवरी 28 -- जंदाहा संवाद सूत्र थाना के भथाही गांव में बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने के दौरान क्रिकेट बॉल खेत में चले जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। जख्मी महिला का इलाज जंदाहा सरकारी अस्पताल में कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जख्मी विभा देवी ने अपने ग्रामीण संभा पासवान, लालू पासवान, बुधन पासवान एवं लालू पासवान की मां के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनका लड़का सनी कुमार बगल के बगीचा में क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान क्रिकेट बॉल बुधन पासवान के खेत में चला गया। जिसको लेकर बुधन पासवान गाली देने लगा। गाली गलौज से मना करने पर सभी मिलकर घर में घुसकर विभा देवी एवं उनकी गोत...