कुशीनगर, दिसम्बर 24 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पावानगर महावीर इण्टर कालेज के राज मालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एनई रेलवे की टीम ने क्रिकेट एसोसियेशन लखनऊ को 105 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आतिशी पारी खेलने वाले एनई रेलवे के खिलाड़ी आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को सुबह दस बजे से खेले गए इस मैच के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ के कप्तान हसन अख्तर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आयी। निर्धारित 30 ओवरों के मैच में तीन गेंद शेष रहते हुए सभी विकेट गंवाकर 304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें आशीष सिंह ने 36 गेदों पर नौ छक्के व सात चौको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.