गंगापार, नवम्बर 29 -- कपसो अंतरी स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में रविवार को क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया जाएगा। पहली बार क्रिकेट प्रशिक्षण की संगठित और पेशेवर सुविधा उपलब्ध हो रही है। संस्थान प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों तथा अभिभावकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। क्रिकेट अकादमी की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण और अंचल के उन प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान करना है, जिनमें क्रिकेट के प्रति उत्साह तो है, परंतु सही मार्गदर्शन और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का अभाव था। अब खिलाड़ी विशेषज्ञ कोचों के निर्देशन में पेशेवर तकनीक सीख सकेंगे, जिससे उन्हें जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर आरपी भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि पूर्व रणजी खि...