गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही 10वीं ऑल इंडिया 20-20 प्राइज मनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें मेरठ को उत्तराखंड की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सहगल क्रिकेट क्लब (नई दिल्ली) की टीम ने 20 ओवर में 100 रन बनाए। इसमें मोहम्मद सुल्तान ने 21 और दिनेश ने 20 रनों का योगदान दिया। मेरठ के कार्तिक सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 14.3 ओवरों में ही इसे प्राप्त कर लिया। इसमें यशु प्रधान ने 39, ऋतुराज शर्मा ने नाबाद 29 और चैतन्य ने 15 रन बनाए। सहगल क्लब की ओर से विजन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.