आरा, जनवरी 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन सेमीफाइनल के दो मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में महाराजा कॉलेज का मुकाबला एसबी कॉलेज के बीच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ। महाराजा कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। महाराजा कॉलेज की तरफ से चंदन ने सर्वाधिक 58 रन का योगदान किया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबी कॉलेज,आरा की पूरी टीम मात्र 100 रन बनाकर आउट हो गई। महाराजा कॉलेज ने यह मैच 58 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । वहीं दूसरा सेमीफाइनल एस.वी.पी. कॉलेज ,भभुआ बनाम एम.वी.कॉलेज, बक्सर के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमभी कॉलेज, बक्सर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा क...