प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज के ग्राम पंचायत लरु में जनसत्ता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल की शुरुआत की। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रायअसकरनपुर और बड़ूपुर टीम के बीच खेला गया। बड़ूपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरी राय असकरनपुर की टीम ने आठ ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में मैदान पर उतरी बड़ूपुर की टीम ने आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर प्रधान मुलायम सिंह यादव, राम सुख गौतम, दिनेश कुमार मिश्र, राजन दूबे, श्यामलाल, रामराज पटेल, राम अभिलाष, शिव बहादुर सिंह, कुलदीप पटेल, रमेश पटेल, विमलेश कुमार गौतम आदि मौजूद...