आरा, मार्च 24 -- आरा, एसं। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया। मुकाबला जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब बनाम एक्सट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले को जीतकर जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब की टीम ने खिताब अपने नाम किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 की टीम ने 30 ओवरों में महज 122 रन बना सकी। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर ब्वॉयज की टीम को जीत के लिए मशक्कत करनी पड़ी और किसी तरह 28 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार परमजीत सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। मैच का उद्घाटन डॉ विजय गुप्ता और डॉ राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.