चाईबासा, फरवरी 11 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 16 टीम भागों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, विशिष्ट अतिथि गुवा सेल के महाप्रबंधक आरके बंगा एवं झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वर्गीय प्रेमजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप का पहला मुकाबला पापा-11 एवं यंग ब्वॉयज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग बॉयज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पापा 11 टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विके...