प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- अंतू। इलाके के गोकुलपुर में आयोजित तीन दिवसीय चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को जिला पंचायत सदस्य राम आसरे पटेल ने फीता काटकर की। पहला मैच गाजीपुर और धौरहरा के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर खिलाड़ियों ने 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धौरहरा की टीम 18 ओवर में 112 रन पर आल आउट हो गई। आयोजक भाजपा के मंडल मंत्री अंजनी पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विनीत मिश्र, उदय भान सिंह, हरिकेश वर्मा, धर्मराज सिंह, सनी वर्मा, अश्वनी, मुकेश मिश्र, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.