प्रयागराज, फरवरी 10 -- चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री सहायक क्लब को 24 रन से पराजित किया। आर्यन बनर्जी के बहुमुखी प्रदर्शन (60 रन नाबाद एवं दो विकेट) ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर मंगलवार को चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 189 रन (आर्यन बनर्जी 60 नाबाद, फरजान अली 31, कामरान अली 19, आदित्य पाठक 17, श्लोक चतुर्वेदी 2/27, दिव्यांश यादव 2/38, अभिजीत सिंह 2/45) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब 165 रन (जयेश केसरवानी 78, ऋषभ 35, शिवांश पांडेय 19, आर्यन बनर्जी 2/32, मोहम्मद अली 2/33, आदित्य पाठक 2/36) ही बना सका। आर्यन बनर्जी को मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.