मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में खेले जा रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में आरपीएफ ने कार्मिक शाखा को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में आपरेटिंग विभाग ने मैच जीता। पहला मैच आरपीएफ और कार्मिक शाखा के बीच खेला गया। जिसमें आरपीएफ ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। टीम के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कार्मिक टीम 20 ओवर में 118 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बल्लबाजी करते हुए मात्र नौ ओवर में बिना कोई विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर 10 विकेट से मैच में जीत हासिल की। रेलवे सुरक्षा बल के प्रदीप महला मैन आफ द मैच रहे। दूसरी पाली का मैच अकाउंट्स और आपरेटिंग शाखा के बीच खेला गया। आपरेटिंग शाखा ने टास जीतकर पहले ग...