अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खेल की दुनिया में नाम कमाने वाले खिलाड़ियों व उनके परिजनों को कमिश्नरी सभागार में सम्मानित किया गया। क्रिकेटर रिंकू के पिता सहित अन्य खिलाड़ियों व कुश्ती में नाम रोशन करने वाले पहलवानों व अखाड़ा संचालकों को भी सम्मान मिला। कमिश्नरी सभागार में स्वा. यशपाल सिंह गोरा पहलवान की 13वीं पुण्य तिथि पर गोरा पहलवान फाउंडेशन की ओर से युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त अखिलेश यादव, क्रीड़ा अधिकारी राममिलन शामिल हुए। संस्थापक ठा. सोभांश सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को खेलो को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए। जिससे शरीर व दिमाग दोनो ही स्वस्थ रहते है, और खेलो को वह अपने कैरियर के रूप में भी चुन सकते हैं। इस समय हमारा देश में खेलो की प्रतियोगिता ...