अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। साथ ही साइबर क्राइम पुलिस की ओर से फेसबुक व मेटा से विवरण मांगा गया है। ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू ने अपने भाई सोनू के माध्यम से साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि कुछ समय पूर्व जब फेसबुक आईडी को खोलने का प्रयास किया तो आईडी एक्सेस व पासवर्ड गलत बता रहा था। जब उस पर कई बार रिंकू के फोटो, वीडियो खुद ही अपलोड होने लगे तो एहसास हुआ कि आईडी किसी ने हैक कर ली है। उनकी फेसबुक आईडी मेल आईडी (रिंकूकुमार344.8.7) से लॉग-इन थी। लेकिन, अब यह अकाउंट अन्य मेल आईडी से (कॉमर्शियल.रिंकूसिंह) से लॉग-इन हो रही है। रिंकू का अकाउंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.