अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली। यही नहीं, आईडी से प्राप्त होने वाली रकम को भी शातिर हड़प रहे हैं। मामले में एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू ने अपने भाई सोनू की ओर से तहरीर दी। इसमें कहा है कि किकेट मैच में अधिक व्यस्त होने के कारण वह अपनी फेसबुक आईडी की तरफ ध्यान नहीं दे पाए। लेकिन, कुछ समय पूर्व जब आईडी को खोलने का प्रयास किया तो आईडी एक्सेस व पासवर्ड गलत बता रहा था। जब उस पर कई बार रिंकू के फोटो, वीडियो खुद ही अपलोड होने लगे तो एहसास हुआ कि आईडी किसी ने हैक कर ली है। उनकी फेसबुक आईडी मेल आईडी (रिंकूकुमार344.8.7) से लॉग-इन थी। लेकिन, अब यह अकाउंट अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.