अलीगढ़, जनवरी 8 -- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की अटकलें अब साफ हो गई है। मार्च माह में टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसका खुलासा रिंकू सिंह के परिवार ने किया है। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आठ जून 2025 में लखनऊ के एक होटल में धूमधाम से हुई थी। जिसके बाद दोनों की शादी की अटकलें नवंबर और दिसबंर में माह लगाई जा रही थी। कभी संसद सत्र तो कभी रिंकू सिंह के क्रिकेट शिड्यूल को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ने लगा। अब परिवार का दावा है कि दोनों टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी माह में शुरू होकर मार्च प्रथम सप्ताह में खत्म हो रहा है। ऐसे में अप्रैल माह में शादी होने की बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.