अमरोहा, मार्च 8 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के मैच की वजह से रोजा नहीं रखने और मैदान में एनर्जी ड्रिंक पीने को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब कुनबे के लोग शमी के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का शमी को इस्लाम का गुनहगार बताने वाले बयान पर परिवार के लोग अब खुलकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कहना है कि रोजा अल्लाह और बंदे के बीच का मामला है। मौलाना को किसी को गुनहगार बताने का हक नहीं है। देश-दुनिया की सुर्खियां बने इस मुद्दे के बीच डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अली नगर में मोहम्मद शमी के पैतृक आवास पर शुक्रवार को ताला लगा हुआ मिला। पूछने पर रिश्तेदारों ने बताया कि मां अंजुम आरा शमी के साथ दुबई में ही हैं। बड़े भाई हसीब परिवार के साथ मुरादाबाद स्थित आवास पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.