चाईबासा, फरवरी 19 -- चाईबासा, संवाददाता। गत वर्ष की चैंपियन टीम मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब(एमसीसी) चाईबासा ने बुधवार को खेले गए 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इतिहास रचते हुए सेरसा चक्रधरपुर को पांच विकेट से पराजित कर न सिर्फ चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया बल्कि विजेता ट्राफी भी अपने पास बरकरार रखा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट के इतिहास में ये पहला अवसर है जब कोई टीम फाइनल में 300 से अधिक रन का पीछा करते हुए विजेता बनी है। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में टॉस एमसीसी चाईबासा के कप्तान अनुराग संजय पूर्ति ने जीता तथा विपक्षी टीम सेरसा चक्रधरपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि रनों से भरे विकेट प...