गया, जनवरी 4 -- राज इंटर कॉलेज के मैदान में टिकारी प्रीमियर लीग (सीजन- 2) का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में टिकारी टाइगर्स ने टिकारी चार्जर्स को कड़े संघर्ष में सात रन से हराकर टीपीएल दो का ट्रॉफी अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिकारी टाइगर्स ने 12 ओवर में चार विकेट पर 129 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान लवसन ने फाइनल में शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों पर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिकारी चार्जर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद अनिरुद्ध ने शानदार संघर्ष करते हुए 18 गेंदों पर 48 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण चार्जर्स की टीम 12 ओवर में सात विकेट पर 122 रन ही बना सकी और खिताब से चूक गई। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार टाइगर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.