भागलपुर, फरवरी 5 -- सबौर। प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित बहादुरपुर हाई स्कूल मैदान में चल रहे पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर मैच बुधवार को सरधो और बरारी के बीच खेला गया। जिसमें सरधो ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बनाये। जवाब में बरारी की टीम 49 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस प्रकार सरधो ने बरारी को 63 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मौके पर बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान, खेल कमेटी के सदस्यों के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.