रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में जिले में चल रही जिला क्रिकेट लीग सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में रविवार को मैच एमेनिटी क्रिकेट ग्राउंड दानपुर के खेले गए। पहला मैच एमेनिटी क्रिकेट अकादमी और चंडी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें चंडी क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमेनिटी क्रिकेट अकादमी ने मैच 10 विकेट से जीता। वहीं दूसरा मैच रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी और जेपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेपीएस क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 221 रनों पर आउट हो गई। मैच रुद्रा लायंस क्रिकेट अका...