लातेहार, नवम्बर 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। क्रिएटिव एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर बेबी शो तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित की गई। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों द्वारा हेल्थ चेकअप भी किया गया। प्रतियोगिताओं में चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, वाटर बॉटल रेस समेत दर्जनों खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं रखी गईं। विद्यालय के डायरेक्टर मनु गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष बाल दिवस पर बच्चों की फिटनेस और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में अभिभावक नीलेश कुमार, अभय कुमार, खुर्शीद आलम, ऊषा देवी, पूजा देवी, नीरज सोनी सहित शिक्षक निखिल क...