बहराइच, दिसम्बर 19 -- रुपईडीहा। पश्चिम नेपाल की पर्यटकीय संभावनाओं में व्याप्त अवरोध के न्यूनीकरण के लिए भारत नेपाल के टूरिज्म एजेंट्स का दो दिवसीय वैचारिक विमर्श शनिवार से नेपालगंज में होगा। नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट्स (नाटा) के संयोजक श्रीराम सिग्देल ने बताया कि दो दर्जन भारतीय टूर ऑपरेटर कंपनियों के प्रतिनिधि नेपालगंज पहुंच गए हैं। कन्क्लेव में सहभागिता के लिए टूर ऑपरेटर्स के साथ 20 भारतीय पत्रकारों का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। रविवार को बी 2 बी व जंगल सफारी का कार्यक्रम है। पर्यटकीय गतिविधियों के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन के प्लान भी आयोजित किये गए हैं। दो दर्जन से अधिक नेपालगंज के उच्चस्तरीय होटलों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पहली बार नेपाल पर्यटन बोर्ड के साथ क्रास बार्डर टूरिज्म कन्क्लेव आयोजित हो रहा है।

हिंदी हिन...