भदोही, जनवरी 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 52 पुरुष एवं 26 महिला वर्ग की धावकों ने प्रतिभाग की। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। रेस का शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने झंडी दिखाकर किया। जिला स्टेडियम से शुरू हुआ क्रास कंट्री रेस का समापन देवनाथपुर बाजार के पास हुआ। इस दौरान पुरुष वर्ग में माताचरन बिंद प्रथम, नीरज पाल द्वितीय और रोहित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग में वार्तिका पटेल प्रथम, ममता पाल द्वितीय और गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह कुल 16वां स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। क्रास कंट्री रेस में सम्मानित धावकों के चेहरे पर खास ही उत्साह दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.