चम्पावत, मार्च 24 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल विभाग ने ओपन क्रास कंट्री आयोजन किया। प्रतियोगिता में सुमित और सुमन विजेता बने। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बालक वर्ग में सुमित कुमार, हिमांशु कुमार,अमन कुमार, बालिका वर्ग में सुमन, प्रीति अधिकारी, सौम्या जोशी पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। स्टेडियम के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां अभियंता मनोज मेहता, देव सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.