भदोही, दिसम्बर 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 60वीं यूपी राज्य क्रॉस कंट्री एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन 28 दिसंबर को होगा। काशी नरेश खेल कंाप्लेक्स हास्टल ग्राउंड मैदान में 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे टीम का चयन किया जाएगा। जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया है कि विभिन्न आयु वर्ग में टीम का चयन होगा। बताया कि 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए 25 जनवरी वर्ष 2012 में जन्में खिलाड़ी इसमें चयनित होने के लिए पात्र होंगे। जिनके लिए पुरुष और महिला वर्ग में दौड़ होंगी। 18 वर्ष आयु वर्ग में 25 जनवरी वर्ष 2008 से 24 जनवरी 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ियों के लिए पुरुष कि के लिए छह एवं महिलाओं के लिए चार दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगा। वहीं, बीस वर्ष से अधिक आयु वाले खिलाड़ियों के लिए दस दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें चयनित होन...