गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग फोरलेन क्रासिंग पर रविवार सुबह करीब 8:30 बजे दो कारों की टक्कर में दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब चौरीचौरा क्षेत्र के विश्वम्भरपुर निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी सरस्वती सिंह (55) के साथ कार से फोरलेन क्रासिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर में दूसरी कार में सवार देवरिया न्यू कॉलोनी निवासी निधि श्रीवास्तव (50), पत्नी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, और सरस्वती सिंह घायल हो गईं। सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...