फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- न्यायालय परिसर में बुधवार को रेप के अभियुक्त ने जींस के बटन से खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे बुधवार की सुबह ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया और बाद में जेल भेज दिया। थाना लाइनपार पुलिस ने बुधवार प्रातः राजू पुत्र रामदास निवासी मोहल्ला विजयनगर को एक महिला से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे रिमांड को न्यायालय ले गई। रिमांड के बाद पुलिस उसे कोर्ट से वापस ला रही थी। कोर्ट से निकलने के बाद राजू ने अपनी जींस की जैकेट में लगे बटन से खुद को घायल कर लिया। पुलिस कर्मियों में राजू की हरकतों को देखा तो हड़कंप मच गया। उससे बटन को छीना। अभियुक्त के कारनामे से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। राजू को लेकर आ रहे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.