मिर्जापुर, जनवरी 5 -- हलिया। ब्लॉक सभागार में सोमवार को पंचायत सहायकों,रोजगार सहायकों के साथ किसानों को क्राप सर्वे के लिए दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ कृषि नरेंद्र कनापुरिया की अध्यक्षता में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान किसानों के खेतों में बोई गई फसलों को चिन्हित करने, ऐप्स इंस्टॉल करने की बारीकियों की जानकारी दी गई। साथ ही सर्वे का कार्य समय से पूरा करने के एक माह के अंदर प्रत्येक कृषक के गाटावार स्थलों पर जाकर सर्वे कर फोटो अपलोड करने की भी जानकारी दी गई। इसी के आधार पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इस दौरान सीएम फेलो गौरव सिंह, मनोज कुमार,आदेश दुबे,राम भवन, पूर्णिमा पांडेय,जमीर अली, पूजा,बालेश्वर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...