जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के 94वें शहादत दिवस पर रविवार को शहर के पुरानी सब्जीमंडी स्थित भगतसिंह पार्क में छात्र संगठन एआईडीएसओ के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात भगतसिंह पार्क से नगर पालिका टाउन हॉल स्थित चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति तक जूलूस भी निकाला गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने क्रांतिकारी व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। श्रद्धांजिल कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह व क्रांतिकारी साथियों के शोषण विहीन समाज के सपने को पूरा करने के लिए छात्र-नौजवानों को आगे आना होगा। शहीद-ए-आजम के सपनों के इस नए सामाजिक व्यवस्था को लागू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.