कानपुर, दिसम्बर 14 -- क्रिसमस से पूर्व तीसरे एडवेंट संडे पर क्रिसमस ट्री और कैंडल लाइट सर्विस के आयोजन शुरू हो गए। शहर के प्रमुख मेनलाइन चर्च क्राइस्ट चर्च में रविवार को क्रिसमस ट्री उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया था। बच्चों ने इसके इर्द गिर्द खुशियां मनाईं। क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस ट्री को बहुत ही सुंदरता से सजाया गया था। संडे स्कूल के छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर एक लघु नाटिका का मंचन किया। क्रिसमस फादर यानी सांता क्लाज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। बच्चों ने भी सांता क्लॉज का स्वागत किया। चर्च की क्वायर ने प्रभु यीशु की महिमा में मधुर गीत गाए। पास्टर संतोष पांडे ने सभी को यीशु मसीह के जन्म की शुभकामनाएं दीं। सेंट थॉमस चर्च में तीसरा एडवेंट संडे (जिसे गौडेट सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.